पनकी तापीय विस्तार परियोजना का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी

कानपुर नगर। रविवार 20अप्रैल 2025 (सूत्र/सूवि /पीआईबी) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी, बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज 1×660 मेगावाट पनकी तापीय विस्तार परियोजना का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के समय माननीय मुख्यमंत्री ने पनकी तापीय परियोजना के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा - निर्देश दिए।

बता दें, उक्त परियोजना की उत्पादन क्षमता - 660 मेगावाट तथा कुल लागत- 8305.16 करोड़ रूपये है तथा परियोजना का क्रियान्वयन उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (उत्तर प्रदेश सरकार का उपक्रम) द्वारा किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ