हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए - दिनेश सिंह कुशवाहा

योग दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने योग के बताए लाभ

कानपुर। शुक्रवार 21जून 2024 (सूत्र) ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, ग्रीष्म ऋतु २०८१ पिंगल नाम संवत्सर।  भारतीय जनता पार्टी कानपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मझावन मंडल के घुरूवाखेड़ा शक्ति केंद्र स्थित विश्राम सिंह शांति देवी महाविद्यालय में मंडल पदाधिकारियों की उपस्थिति में योग किया। 

इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश कुशवाहा ने नियमित योग के लाभ बताते हुए कहा कि हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन योग का अभ्यास करना चाहिए इससे हमारे शरीर के विकास के साथ साथ मन और मस्तिष्क में भी चैतन्यता रहती है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भी भारत योग की लोकप्रियता को विश्व के कई देशों में प्रसारित करने का कार्य कर रहा है। योग के रूप में हमारे ऋषि मुनियों ने विश्व को एक अमूल्य उपहार दिया है।हमारे ऋषि मुनियों ने योग के बल पर जीवन को संयमित बनाने का कार्य किया है।

टिप्पणियाँ