केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर उप मुख्यमंत्री ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की

  1. उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री केशरी नाथ त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि
  2. केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर प्रयागराज पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की

लखनऊ, रविवार 08जनवरी 2023 (सूवि) माघ मास कृष्ण पक्ष द्वितीया, शिशिर ऋतु २०७९ राक्षस नाम संवत्सर।  उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व स्पीकर और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी  के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी  के निधन पर लखनऊ से प्रयागराज पहुंचकर  उनके  पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

श्री मौर्य ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। परिवारी जनो को ढांढस बंधाया। उन्होंने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री केशरी नाथ त्रिपाठी संसदीय मामलों के मर्मज्ञएक कुशल और अनुभवी राजनेता थे। उनके निधन से प्रदेश को अपूर्णीय क्षति हुयी है। उन्होंने लम्बे समय तक समाज सेवा की। कहा सहज, सरल व्यक्तित्व के धनीउत्तर प्रदेश के गौरववरिष्ठ राजनेता श्री त्रिपाठी जी ने हमेशा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप  में उनकी जन सेवा,व समाज सेवा के लिए किये गये योगदान को हमेशा स्मरण किया जायेगा।

टिप्पणियाँ