लोकतंत्र के महापर्व 74 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण

कानपुर, गुरुवार 26जनवरी 2023 माघ मास शुक्ल पक्ष (बसंत) पंचमी, शिशिर ऋतु २०७९ राक्षस नाम संवत्सर। आज भारतीय जनता पार्टी जूही मंडल किसान मोर्चा द्वारा गोविंद नगर एस ब्लॉक स्थित शुभ स्नेह आईटीआई गोविंद नगर स्थित में आज पावन पर्व बसंत पंचमी एवं लोकतंत्र के महापर्व 74 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया।

जिसके आयोजक आईटीआई की प्रिंसिपल एवं समाज सेविका स्नेह सचान, प्रबन्धक राजकुमार सचान एवं कमेटी सदस्य, मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य अवध बिहारी अवस्थी आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। जिसमें उपस्थित रहे मंडल अध्यक्ष जसपाल भगत मंडल महामंत्री डॉ समरदीप पांडे अनुसूचित मोर्चा के उपाध्यक्ष अनिल माथुर वरिष्ठ नेता नवीन तुलसानी सेक्टर अध्यक्ष राजीव अवस्थी कार्यकारिणी सदस्य मुकेश रावत सेक्टर अध्यक्ष पंकज शर्मा आईटीआई के छात्र-छात्राएं अध्यापक अध्यापिका कर्मचारी गण भाजपा के बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसी क्रम में 9 ब्लॉक शहीद रामप्रसाद त्रिपाठी पार्क में भाजपा के श्रम प्रकोष्ठ अनिल त्रिपाठी के नेतृत्व में भारत माता प्रतिमा के पास ध्वजारोहण किया गया जिसमें क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष पंडित विकास दुबे, राजेश बाजपेई, आलोक तिवारी, नरसिंह दुबे, शेकू सिद्दीकी, तोहिद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ