उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को दीपावली की दी बधाई व शुभकामनाएं

लखनऊ, रविवार 23अक्टूबर 2022 (सूवि) कार्तिक मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तदुपरि चतुर्दशी, शरद ऋतु २०७९ राक्षस नाम संवत्सर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दीपावली के पावन व पुनीत पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने शुभकामना सन्देश में कहा है कि यह दीप पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व सम्पन्नता लाये, सभी के जीवन में खुशहाली लाये। कहा कि इस पर्व पर हम सबको भगवान श्री राम के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

टिप्पणियाँ