प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,35,453 सैम्पल की जांच की गय

  1. कोरोना संक्रमण के 259 नये मामले आये हैं
  2. प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,21,37,409 तथा दूसरी डोज 11,79,23,212 दी गयी
  3. 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,26,54,460 तथा दूसरी डोज 48,34,559 दी गयी है
  4. कल तक 22,77,402 प्रीकॉशन डोज दी गयी है
  5. कल तक कुल मिलाकर 28,98,27,042 वैक्सीन की डोज दी गयी है - अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ, गुरुवार 03मार्च 2022 (सूवि) फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा बसंत ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,35,453 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 259 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 10,46,90,149 सैम्पल की जांच की गयी हैं। 

उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 488 लोग तथा अब तक कुल 20,42,319 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 2,774 एक्टिव मामले है।

श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 02 मार्च, 2022 को एक दिन में 6,44,529 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,21,37,409 तथा दूसरी डोज 11,79,23,212 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,26,54,460 तथा दूसरी डोज 48,34,559 दी गयी है। कल तक 22,77,402 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 28,98,27,042 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

टिप्पणियाँ