कानपुर, शुक्रवार 24दिसम्बर 2021 (सूवि) पौष मास कृष्ण पक्ष पंचमी शिशिर ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। आज भारतीय जनता पार्टी दक्षिण जिले की श्रीमती नीतू सिंह सेंगर को जिला कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई दी गई।
नवनियुक्त जिला कार्यसमिति सदस्य के घर जाकर क्षेत्रीय संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नीतू सिंह को पुष्पमाला अर्पित कर मिठाई खिलाई और बधाई दी। बधाई देने वालों में डॉ समरदीप पांडे, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष पंडित प्रमोद शास्त्री, मंडल अध्यक्ष जसपाल भगत, मंडल मंत्री सुशांत शील आदि लोग उपस्थित रहे।
addComments
एक टिप्पणी भेजें