जब भारत माता की आरती, 1100 दीपों से हुई

कानपुर, रविवार 19दिसम्बर 2021 (प्रतिनिधि) मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा हेमंत ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। आज जूही लाल कॉलोनी सेंटर पार्क में स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष के शुभ अवसर पर आयोजित अमृत महोत्सव में भारत माता की आरती, 1100 दीपों को प्रज्वलन कर किया गया। 

जिसमें हिंदू मुस्लिम सिख इसाई हर वर्ग के लोगों ने दीप को प्रज्वलित किया जिसमें निराला नगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, किसान मोर्चा व अल्पसंख्यक मोर्चा की टीमें ने सहभागिता की। 

किसान मोर्चा जूही मंडल के उपाध्यक्ष डॉ समरदीप पांडेय ने बताया कि अमृत महोत्सव की कड़ी में इस दीपोत्सव कार्यक्रम में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जसपाल भगत, वार्ड 84 के पार्षद संदीप जयसवाल उर्फ बिल्लू, मंत्री सुशांत सील, मंत्री गीता देवी, सदस्य मुकेश रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य, गोविंद नगर आरएसएस प्रमुख प्रमोद कुमार जी, भाजपा जूही मंडल की टीम आदि लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ