580 साल बाद सबसे लंबा चंद्र ग्रहण कल

लखनऊ, गुरुवार 18नवम्बर 2021 (सूवि) कार्तिक मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी शरद ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। कार्तिक पूर्णिमा के दिन अर्थात 19 नवंबर 2021 को कल वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण होने वाले है। माना जा रहा है कि यह 580 साल बाद सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण रहेगा। नासा के अनुसार ये मौका 580 साल बाद आया है जबकि भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में ये सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा। इससे पहले इतना लंबा चंद्रग्रहण 18 फरवरी 1440 को हुआ था और अब संभवत: 8 फरवरी, 2669 में ऐसा होगा।

ये आंशिक चंद्र ग्रहण धरती पर 18 और 19 नवंबर की दरमियानी रात होगा। भारत में इसकी शुरुआत 19 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 48 मिनट से होगी और ये 4 बजकर 17 मिनट तक दिखाई देगा, जिसकी अवधि 3 घंटे 28 मिनट और 24 सेकेंड रहेगी।

इस चंद्र ग्रहण से वृषभ, सिंह, वृश्चिक और मेष पर नकारात्मक और तुला, कुंभ और मीन पर सकारात्मक असर पड़ने वाला है। इस बार का चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लगने जा रहा है। अत: वृषभ राशि, वृश्चिक राशि और मेष राशि के लिए यह ग्रहण अच्‍छा नहीं माना जा रहा है। तुला, कुंभ और मीन राशि के लोगों को इस चंद्रग्रहण के अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। चंद्र ग्रहण सूर्य के कृत्तिका नक्षत्र में लग रहा है। अत: कृत्तिका नक्षत्र में जिन लोगों का जन्म हुआ है, उन्हें सावधानी बरतने की जरूरत है। कृतिका नक्षत्र का स्वामी सूर्य है और सूर्य कि राशि सिंह होने के कारण सिंह राशि वाले भी इसे प्रभावित होंगे।

टिप्पणियाँ