जयन्ती पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

मंत्री अनिल राजभर, कपिल देव अग्रवाल तथा श्रीमती स्वाति सिंह ने प्रदेशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयन्ती पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

लखनऊ, मंगलवार 19अक्टूबर 2021 (सूवि) आश्विन मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी शरद ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री अनिल राजभर, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल तथा महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाति सिंह ने प्रदेशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयन्ती पर शुभकामनाएं दी है। 

मंत्रीगण ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के द्वारा रामायण की रचना की गयी है जो लोगो को सत्य पर चलने का मार्ग दिखा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किये जाये।

टिप्पणियाँ