जनपद प्रतापगढ़ के भदरी स्केप चैनल की पुनर्स्थापना परियोजना हेतु 207.44 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

लखनऊ, सोमवार 11अक्टूबर 2021 (सूवि) आश्विन मास शुक्ल पक्ष षष्ठी शरद ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा जनपद प्रतापगढ़ के भदरी स्केप चैनल की क्षमता पुनर्स्थापना परियोजना हेतु प्रावधानित धनराशि 207.44 लाख रुपये योजना के कार्यो पर व्यय करने हेतु अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस संबंध में विशेष सचिव सिंचाई मुश्ताक अहमद की ओर से 08 अक्टूबर, 2021 को शासनादेश जारी करते हुए निर्देशित किया गया है कि सक्षम स्तर संे तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने के पश्चात ही कार्य शुरू कराया जाये। विभाग द्वारा नियमानुसार समस्त आवश्यक वैधानिक आपत्तियां एवं पर्यावरणीय क्लीयरेंस सक्षम स्तर से प्राप्त करके ही निर्माण कार्य कराया जाये।

इसके अलावा परियोजना का निर्माण कार्य समय से पूरा कराने के साथ ही धनराशि व्यय करते समय शासन द्वारा समय-समय पर जारी सुसंगत शासनादेशों का अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जाये। धनराशि का व्यय स्वीकृत परियोजनाओं पर ही किया जाये ऐसा न किये जाने पर किसी प्रकार की अनियमितता के लिए विभाग की जिम्मेदारी होगी। स्वीकृत धनराशि का उपयोग स्वीकृत परियोजनाओं पर ही किया जाये। ऐसा न किये जाने पर किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर समस्त उत्तरदायित्व विभाग का होगा।

टिप्पणियाँ