प्रदेश में 290070.07 मी0 त्रिपाल, पीने के पानी का पाउच 270868ली0, ओ0आर0एस0 के 290820 पैकेट तथा क्लोरीन के 3042051 टेबलेट वितरित किया गया

  • प्रदेश में 1134 बाढ़ शरणालय तथा 1258 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी
  • प्रदेश में अब तक कुल 1958 पशु शिविर स्थापित किये गये
  • विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 3164 तथा
  • अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 989585-रणवीर प्रसाद

लखनऊ, रविवार 26सितम्बर 2021 (सूवि) आश्विन मास शुक्ल पक्ष पंचमी शरद ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि गत 24 घंटे में प्रदेश में 9.6 मि0मी0 औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 5.1 मि0मी0 के सापेक्ष 188 प्रतिशत है। 

इस प्रकार प्रदेश में 01 जून, 2021 से अब तक 742.7 मि0मी0 औसत वर्षा हुए, जो सामान्य वर्षा 779.6 मि0मी0 के सापेक्ष 95 प्रतिशत है। 

उन्होंने बताया कि शारदा-खीरी, तथा क्वानों-गोंडा में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। प्रदेश में वर्तमान में 15 जनपदों में 112 गांव बाढ़ से प्रभावित है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों में सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 59 टीमें तैनाती की गयी है, 6732 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है तथा 1395 मेडिकल टीमें लगायी गयी है। एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 द्वारा 58351 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

श्री प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 358772 ड्राई राशन किट वितरित किए गये हैं। अब तक कुल 637078 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 290070.07 मी0 त्रिपाल, पीने के पानी का पाउच 270868 ली0, ओ0आर0एस0 के 290820 पैकेट तथा क्लोरीन के 3042051 टेबलेट वितरित किया गया है। प्रदेश में 1134 बाढ़ शरणालय तथा 1258 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 1958 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 3164 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 989585 है।

टिप्पणियाँ