समस्या निस्तारण की कार्यवाही के साथ सभी दिव्यांगोें को खाना भी खिलाया

 

  1. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जनता दर्शन में उमड़ी भीड़
  2. समस्याओं के निस्तारण से प्रभावित होकर प्रदेश के कोने-कोने से आ रहे हैं लोग
  3. दिव्यांगजनों से मिलकर भावुक हुये उपमुख्यमंत्री

लखनऊ, मंगलवार 20जुलाई 2021 (सूवि) अषाढ़ मास शुक्ल पक्ष एकादशी वर्षा ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा आयोजित किये जा रहे जनता दर्शन के कार्यक्रमों के सकारात्मक व सार्थक परिणाम आ रहे हैं इसका कारण है कि जनता दर्शन में समस्याओं के हो रहे निस्तारण से प्रभावित होकर जनता दर्शन में भीड़ उमड़़ रही है। 

केशव प्रसाद मौर्य आज भी अपने आवास-7 कालीदास मार्ग पर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। लगभग 5 घण्टे लगातार चले जनता दर्शन कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी की समस्या उनसे सीधे संवाद करते हुये सुनी व उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

जनता दर्शन में आये कई दिव्यांगजनों के पास उपमुख्यमंत्री स्वयं गये और उनकी समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुये निस्तारित करने का विश्वास दिलाया। दिव्यांगजनों से मिलकर उपमुख्यमंत्री भावुक हो गये और उन्हे भोजन भी कराया।

टिप्पणियाँ