प्रदेश के 18 मंडलों में स्थापित होंगे अटल आवासीय विद्यालय

श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए अटल आवासीय विद्यालयों का किया जा रहा निर्माण

लखनऊ, मंगलवार 13जुलाई 2021 (सूवि) अषाढ़ मास शुक्ल पक्ष तृतीया वर्षा ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर।प्रदेश सरकार श्रमिको, मजदूरों व गरीबों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए कार्य कर रही है।

इसके लिए प्रदेश के 18 मंडलो में अटल आवासीय विद्यालयों की स्थापना की जा रही है। प्रत्येक मंडल में अटल आवासीय विद्यालयों के निर्माण हेतु अब तक कार्यदायी संस्था को रूपये 25 करोड़ हस्तांतरित किये जा चुके हैं।

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि श्रमिकों के बच्चे पढ़ लिखकर स्वावलंबी बने और देश व समाज के निर्माण में भागीदार बने।

इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए श्रम विभाग द्वारा वर्ष 2020-21 में 270 करोड रुपए का प्राविधान किया गया। इसके पूर्व वर्ष 2019-20 में 180 करोड रुपए का प्राविधान किया गया था। उन्होंने बताया कि इन विद्यालयों के निर्माण कार्य की समस्त प्रक्रिया कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग द्वारा कराई जा रही है।

टिप्पणियाँ