तिरंगा यात्रा से जयघोष गूंजी

कानपुर, मंगलवार 26 जनवरी 2021 पौष मास शुक्ल पक्ष त्रयोदशी २०७७ प्रमादी नाम संवत्सर। जनपद में आज भारत के ७२ वें गणतंत्र दिवस पर काफी उत्साह देखा गया। जगह जगह पर तिरंगा यात्रा निकाल कर राष्ट्रीय पर्व को बड़ेे ही गौरव और सम्मानित ढंग से मनाया गया। 

भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे के आवाहन पर तथा किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी और बॉर्बी पाठक के नेतृत्व में कानपुर दक्षिण में तिरंगा यात्रा का जुलूस काफी लंबा निकाला गया। दीप टॉकीज से प्रारंभ होकर दक्षिण जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों से होता हुआ किदवई नगर क्षेत्राधिकारी ऑफिस से होता हुआ निकाला गया। 

कई स्थानों पर झंडारोहण भी किया गया। गाजे बाजे के साथ यह तिरंगा यात्रा निकली जिसमें काफी लंबा तिरंगा झंडा आगे आगे लेकर भारत के उत्साही बच्चे लेकर चल रहे थे और उसके पीछे पैदल युवा देशभक्ति से ओतप्रोत नाचते हुए, जय घोष कर रहे थे और उसके बाद बाइकों में सवार युवाओं ने भारत माता की जयकारा लगाते हुए नगर वासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

कानपुर उत्तरी जिला में विकास मोर्चा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला की अगुवाई में प्रतिवर्ष की भांति तिरंगा यात्रा पनकी, गंगागंज, कपिल होते हुए रतनपुर कॉलोनी तक निकाली गयी जिसमें यहां के स्थानीय स्कूलों के बच्चों ने भी बड़े उत्साह के साथ भाग लिया तथा देश के सेनानियों के बलिदान को याद किया गया वहीं पर सेना में हुए शहीदों को भी नमन किया गया। 


 

टिप्पणियाँ