इंट्री प्वाइंट पर शहर का नक्शा फ्लेक्स में लगाया जाए

कानपुर, सोमवार 24 फरवरी 2020 ।  जाजमऊ पुराने पुल तथा जाजमऊ टिले के नीचे बने केडीए द्वारा सुंदरीकरण कार्यों का  औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण  के दौरान जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्म देव राम तिवारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि


जाजमऊ पुराने पुल का मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर  पूर्ण कराने के निर्देश दिये


साथ ही उन्होंने  केडीए के अधिकारियों को निर्देशित करते कहा कि जनपद कानपुर नगर में प्रवेश करते ही कानपुर   की भौगोलिक स्थिति आने वाले लोगों को पता चले ,इसके लिए इंट्री प्वाइंट पर शहर का नक्शा फ्लेक्स में लगाया जाए साथ ही शहर में प्रवेश करते हुए  कानपुर में आने वाले लोगो को यही से इसका पुराना इतिहास दिखने लगे।


इसके लिए कानपुर औद्योगिक क्षेत्र तथा माँ गंगा की  छवि इंट्री प्वाइंट में ही दिखने लगे इसके लिए भी व्यवस्था की जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जाजमऊ के दोनो साइड इंट्री प्वाइंट पर वृहद पौधरोपण कराया जाए। जिसमें एक रो मे  कदम के वृक्ष तथा दूसरे रो मे अन्य घने पौधों का रोपण किया जाये। यह पौधरोपण entry-point के  दोनों तरफ कराया जाये पौधरोपण लगाने के बाद बड़ी जालियों से इसे ढका भी जाए ताकि जानवरो से  इसे नुकसान न पहुंच सकें।


जो  एंट्री प्वाइंट पर अतिक्रमण है तत्काल उसे हटाया भी जाए


उन्होंने  निरीक्षण  के दौरान उन्होंने  एनएचआई को निर्देशित करते हुए कहा कि  जाजमऊ पुल की मरम्मत तेजी से  कराया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि शहर के एंट्री प्वाइंट में कानपुर महा नगर में आपका स्वागत है को द्वार भी बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि एंट्री प्वाइंट के बृहद अभियान चलाकर सफाई कराया जाए तथा जो भी पार्क एंट्री प्वाइंट के पास है उनका सुंदरीकरणभी कराया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केडीए के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ