पढ़ाई के साथ खेल भी आवश्यक - जिलाधिकारी

कानपुर , 24 जनवरी 2020 । युवाओं में पढ़ाई के साथ साथ खेल भी जरूरी है, इसके लिए उनकी बौद्धिक क्षमता बढ़ानी है ,युवाओं की बौद्धिक विकास शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए खेलों के विभिन्न आयोजन किये जाते रहे और उनके हुनर को तलाशा जाए। उक्त बातें आज जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्म देव राम तिवारी ने राजकीय पॉलिटेक्निक कानपुर के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2019 -20 का शुभारंभ  झंडारोहण व  रंगीन गुब्बारे उड़ाते हुए किया।


उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं उनको पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में भी अपना हुनर दिखाना होगा और अपने देश के प्रति देश भक्ति भी दिखानी होगी, उक्त कार्यक्रम में 100 मीटर महिला / पुरुष दौड़, 400 मीटर महिला /पुरुष दौड़, 200 मीटर महिला/ पुरुष दौड़ ,800 मीटर महिला /पुरुष दौड़ तथा 50 मीटर दिव्यांग दौड़ का आयोजन किया जाएगा। तीन दिन 24 ,25,26 जनवरी तक चलने वाले वार्षिक खेलकूद  उत्सव में सभी बच्चे खेल की भावना से खेलें।


इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित बच्चों को मतदाता जागरूकता की पूर्व संध्या पर बच्चों को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।


टिप्पणियाँ