यातायात नियम का पालन करने व संकेतिक चिन्हों की जानकारी दी

          फतेहपुर, आज पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान यातायात माह 2019 के क्रम में थाना कोतवाली के बिभिन्न स्थानों सदर अस्पताल तिराहा, लोधीगंज ज्वालागंज आदि पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान अंर्तगत डग्गामार वाहनों (मैजिक, टैम्पो, ई-रिक्सा, रोडवेज बस व प्राईवेट बस आदि) का चालान व सीज आदि की कार्यवाही की गयी। यातायात प्रभारी आशिष  सिंह मय टीम व समाजसेवकों की उपस्थिति में वाहन चालकों को यातायात नियम का पालन करने व संकेतिक चिन्हों की जानकारी दी गया। चेकिंग के दौरान कुल 301 वाहन का चालान,22500 शमन शुल्क व 02 वाहन सीज किया गया।


टिप्पणियाँ